कौन होगा राज्यसभा का उम्मीदवार?

Categorized as राजनीति

जम्मू कश्मीर की चार और पंजाब की एक लोकसभा सीट पर चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन तीन सीटों पर चुनाव लड़ता है तो कौन कौन उम्मीदवार होंगे और अगर गठबंधन किसी तिकड़म से चौथी सीट जीतने का दांव चलता है तो उम्मीदवार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। ऐसे ही भाजपा किसके ऊपर दांव लगाएगी और गुलाम नबी आजाद का क्या होगा, यह भी सवाल है। पंजाब की एक सीट पर अरविंद केजरीवाल किसको उम्मीदवार बनाएंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा। ध्यान रहे पंजाब की सीट संजीव अरोड़ा के विधायक और मंत्री बन जाने की वजह से खाली हुई है। जब राज्यसभा सांसद को विधायक का चुनाव लड़ाया गया तभी से यह चर्चा थी कि खाली हुई सीट पर अरविंद केजरीवाल खुद राज्यसभा जाएंगे। लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है। हालांकि राजनीति में कुछ भी अंतिम नहीं होता है। उनके अलावा मनीष सिसोदिया के नाम की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजना चाहते हैं क्योंकि डेढ़ साल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वे किसी कारोबारी को भी टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं।

उधर जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के चुनाव लड़ने की संभावना है। वे नंबर एक उम्मीदवार हो सकते हैं। उनके अलावा सज्जाद किचलू दावेदार बताए जा रहे हैं। ये दोनों अलग अलग अधिसूचना से एक एक सीट के चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। असली घमासान उन दो सीटों पर होगा, जिनका चुनाव एक साथ होगा और जीतने के लिए 29 विधायकों की जरुरत होगी। इसमें एक उम्मीदवार सत्तारूढ़ गठबंधन का होगा। कांग्रेस एक सीट की मांग कर रही है। अगर उसे सीट मिलती है तो वह जम्मू क्षेत्र से एक उम्मीदवार दे सकती है। चौथी सीट पर भी उम्मीदवार देकर सत्तारूढ़ गठबंधन चुनाव उलझाने की कोशिश कर सकता है। इस सीट पर कोई निर्दलीय उम्मीदवार  भी खड़ा हो सकता है। एक सीट पर भाजपा का उम्मीदवार भी होगा। सामान्य रूप से माना जा रहा है कि कोई ब्राह्मण या पंजाबी उम्मीदवार होगा, जो जम्मू क्षेत्र का होगा। उम्र और दूसरे कारणों से गुलाम नबी आजाद भाजपा के समीकरण में फिट नहीं बैठते हैं। लेकिन अगर सत्तारूढ़ गठबंधन ने चौथा उम्मीदवार दिया या किसी निर्दलीय या अन्य उम्मीदवार को समर्थन दिया तो भाजपा को बहुत सोच समझ कर उम्मीदवार चुनना होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo