राज्यसभा के चुनाव दिलचस्प होंगे

Categorized as राजनीति

राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। इसमें चार सीटें जम्मू कश्मीर की हैं, जो करीब चार साल से खाली हैं और एक सीट पंजाब की है, जो कुछ समय पहले खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव होने  वाला है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 24 अक्टूबर को इन पांचों सीटों पर वोटिंग होगी। अगर पांच से ज्यादा नामांकन नहीं होते हैं तो नाम वापसी के आखिरी दिन पांचों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी। कई कारणों से इन पांचों सीटों का चुनाव दिलचस्प होगा। पंजाब में कौन आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, यह जानने में दिलचस्पी है तो जम्मू कश्मीर में नेशनल कान्फ्रेंस क्या अकेले तीन सीट लेगी या कांग्रेस को एक सीट मिलेगी यह देखना होगा और दूसरे, भाजपा के प्रति निष्ठा दिखा रहे गुलाम नबी आजाद का क्या होगा, यह भी देखने वाली बात होगी। यह भी देखना होगा कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन चारों सीटों जीतने की कोशिश करेगा।

गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के साथ चार लोग रिटायर हुए थे और उसके बाद से जम्मू कश्मीर में राज्यसभा का चुनाव नहीं हुआ है। आजाद के अलावा फैयाज अहमद मीर, नजीर अहमद लावी और शमशेर सिंह मिन्हास के रिटायर होने से ये सीटें खाली हुई थीं। मिन्हास और मीर 10 फरवरी 2021 को रिटायर हुए थे, जबकि आजाद और लावी 15 फरवरी को रिटायर हुए। चुनाव आयोग ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक 10 फरवरी 2021 को खाली हुई दोनों सीटों पर अलग अलग चुनाव होंगे। जाहिर है एक एक सीट का अलग चुनाव होगा तो सत्तारूढ़ दल यानी नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में दोनों सीटें जाएंगी। क्योंकि एक सीट जीतने के लिए साधारण बहुमत की जरुरत है। ध्यान रहे इस समय 90 सदस्यों की विधानसभा में 88 विधायक हैं क्योंकि बडगाम और नगरोटा सीट खाली है। सो, एक सीट जीतने के लिए 45 वोट की जरुरत है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस की उमर अब्दुल्ला सरकार के पास 53 विधायक हैं। उमर की पार्टी के अपने 41 विधायक हैं। उनको कांग्रेस के छह, सीपीएम के एक और पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।

दूसरी ओर भाजपा के 28 विधायक हैं। पीडीपी के तीन, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के एक, आम आदमी पार्टी के एक और दो निर्दलीय विधायक किसी के साथ नहीं हैं। बहरहाल, चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक 15 फरवरी 2021 को खाली हुई दो सीटों पर एक साथ चुनाव होंगे। इनके लिए एक अधिसूचना जारी हुई है। इसका मतलब है कि इन दो में से एक सीट जीतने के लिए 29 वोट की जरुरत होगी। इस लिहाज से नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट आसानी से मिल जाएगी लेकिन दूसरी सीट के लिए उसके पास चार वोट कम हो जाएंगे। दूसरी ओर भाजपा के 28 विधायक हैं और उसे एक सीट जीतने के लिए कम से कम एक अतिरिक्त वोट की जरुरत होगी। अगर इन दो सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने दूसरा उम्मीदवार नहीं दिया तो भाजपा का उम्मीदवार निर्विरोध जीतेगा अन्यथा चुनाव की नौबत आएगी। पहली सीट जीतने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के पास 24 वोट बचेंगे। अगर पीडीपी के तीन, आम आदमी पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस एक एक व दो निर्दलीय विधायकों में पांच का समर्थन मिले तो सत्तारूढ़ गठबंधन चौथी सीट भी जीत सकता है। लेकिन क्या भाजपा ऐसा होने देगी? सामान्य स्थितियों में तो ऐसा होना संभव नहीं है। लेकिन अगर पीडीपी को सीट देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस खेल करना चाहें तो अलग बात है।


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo