कांग्रेस एसआईआर का मुद्दा नहीं छोड़ेगी

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का मुद्दा छोड़ने को राजी नहीं है। कांग्रेस ने पटना में कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक की और उसमें भी पार्टी का फोकस एसआईआर पर रहा। राहुल गांधी ने खुद भी कहा और पार्टी के नेताओं ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी पर हाइड्रोजन बम और यूरेनियम बम फोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध जारी रहेगा। अब सवाल है कि जिस एक राज्य बिहार में अभी तक एसआईआर हुई है वहां उसका कोई विरोध नहीं कर रहा है। जनता के बीच से कोई आवाज नहीं आ रही है। कोई जन आंदोलन नहीं खड़ा हो रहा है फिर भी कांग्रेस इस मुद्दे को पकड़ कर बैठी है।

बिहार में भाजपा की सहयोगी और सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राजद ने यह मुद्दा छोड़ दिया है। तेजस्वी यादव ने पांच दिन की बिहार अधिकार यात्रा की तो उसमें एक जगह भी यह मुद्दा नहीं उठाया। वे राहुल की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी चाहते थे कि बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, महंगाई आदि को मुद्दा बनाया जाए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी असली मुद्दों को छोड़ कर इमोशनल मुद्दे पर ही आगे के चुनावों की रणनीति बना रहे हैं। तभी वोट चोरी, एसआईआर, ‘जेन जी’ आदि का मुद्दा पकड़े हुए हैं। वे विपक्षी पार्टियों को भी तैयार कर रहे हैं कि जब देश भर में एसआईआर शुरू हो तो इसका विरोध किया जाए, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को सत्यापन दस्तावेज के तौर पर स्वीकार करने का आदेश दे दिया है और आयोग ने इसे मान भी लिया है।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo