भारत पर ट्रंप का बड़ा आरोप

Categorized as राजनीति

भारत पर रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काले धन को सफेद करने का आरोप लगाने के बाद अमेरिका ने भारत को ड्रग्स के उत्पादन और तस्करी का अड्डा बताया है। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात कही है और उन्होंने भारत को ड्रग्स के लिए सर्वाधिक बदनाम देशों कोलंबिया, वेनेजुएला और बोलीविया जैसे देशों की श्रेणी में रखा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 23 देशों को ड्रग्स तस्करी और अवैध ड्रग्स उत्पादन करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है। इन देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलीविया, वेनेजुएला जैसे देशों के साथ भारत को भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी संसद को ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट’ सौंपी, जिसमें कहा गया है कि इन देशों में अवैध ड्रग्स उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ट्रंप ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसे घातक ड्रग्स ने अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यह पब्लिक हेल्थ संकट का कारण बन रहा है और 18 से 44 साल के अमेरिकियों की मौत की प्रमुख वजह है। उन्होंने सबसे ज्यादा फेंटेनाइल के उत्पादन के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन भारत को भी इसी श्रेणी में रखा है। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर धनशोधन का आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत राष्ट्रपति पुतिन के काले धन को सफेद बना रहा है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo