पलानीस्वामी अपने हिसाब से काम करेंगे

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना डीएमके के सर्वेसर्वा ई पलानीस्वामी भाजपा के दबाव में नहीं आ रहे हैं। वे एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर दिल्ली आए थे और दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी  मुलाकात की और उनको बधाई दी। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी लेकिन चूंकि राधाकृष्णन तमिलनाडु के हैं और वहां की कोयम्बटूर सीट से दो बार सांसद रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं तो उनसे अन्ना डीएमके प्रमुख का मिलना अपने आप में एक राजनीतिक मैसेज है। राधाकृष्णन को बधाई देने के बाद वे अमित शाह से मिले।

बताया जा रहा है कि पलानीस्वामी ने कह दिया है कि वे अपने हिसाब से काम करेंगे। उन्होंने अन्ना डीएमके से निकाले गए नेताओं को वापस लेने और पार्टी की एकता बनाने की संभावना से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा चाहती है कि जितने नेताओं को पार्टी से निकाला गया है या जो खुद पार्टी छोड़ कर गए हैं उनको वापस लाया जाए ताकि अन्ना डीएमके और भाजपा का गठबंधन अगले साल के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर  लड़ता दिखाई दे। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण को वापस लेने की बात है। लेकिन पलानीस्वामी इसके लिए राजी नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके लिए विधानसभा चुनाव जीतने से ज्यादा जरूरी पार्टी पर अपना नियंत्रण बनाए रखना है। उनको पता है कि इन नेताओं को भाजपा का समर्थन है और उनके आने से पार्टी में पलानीस्वामी की पकड़ कमजोर होगी।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo