कर्नाटक में सिद्धारमैया से नाराज हैं लिंगायत

Categorized as राजनीति

कर्नाटक में जातीय गणना शुरू होने वाली है। उससे पहले घमासान शुरू हो गया है। राज्य के सबसे बड़े जातीय समूह लिंगायत मुख्यमंत्री से नाराज है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा भी इससे नाराज है। यह भी कहा जा रहा है कि उप समूहों में बांटने की कोशिश हो रही है, इससे उनकी संख्या कम दिखेगी। अभी लिंगायत कर्नाटक की करीब सात करोड़ की आबादी में अपने को एक चौथाई से ज्यादा बताते हैं। हालांकि कर्नाटक सरकार की पिछली जातीय गणना में उनकी आबादी सिर्फ 66.35 लाख यानी 11 फीसदी बताई गई थी। इससे लिंगायत समुदाय काफी नाराज है।

बहरहाल, 22 सितंबर से शुरू होने वाली जातीय गणना से पहले लिंगायत समुदायों में विभाजन दिखने भी लगा है। वीरशैव लिंगायत एकता समावेश ने शुक्रवार को हुबली में एक  सम्मेलन का आयोजन किया है। कहा जा रहा है कि जागतिक लिंगायत महासभा के लोग इससे दूर रहेंगे। वीरशैव लिंगायत समुदाय ने लोगों से अपील की है कि धर्म के लिए बने कॉलम में ‘अन्य’ श्रेणी में अपने को दर्ज करें और वीरशैव लिंगायत के रूप में ही दर्ज करें। दूसरी ओर लिंगायत महासभा ने कहा है कि सभी लोग सिर्फ लिंगायत दर्ज करें। वीरशैव के एक उपसमूह पंचमहली भी बंटे हुए दिख रहे हैं। उनके मठों ने बुधवार को अलग मीटिंग बुलाई थी। कर्नाटक में लिंगायतों के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लगाया कि वे सबसे बड़े हिंदू समुदाय को बांटने की साजिश रच रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo