मोदी के जन्मदिन पर शिंदे का विज्ञापन

Categorized as राजनीति

वैसे तो बुधवार, 17 सितंबर के सारे अखबार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की बधाई से भरे हुए हैं। भाजपा की राज्य सरकारों के बाद गुजरात और महाराष्ट्र के कारोबारियों के सबसे ज्यादा विज्ञापन हैं। शोलापुर के एक टेलर ने भी हिंदी के एक बड़े अखबार में पूरे पन्ने का विज्ञापन दिया। उसी अखबार में उसके ऊपर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ  शिंदे का पूरे पन्ने का विज्ञापन है। ऐसा लग रहा है कि शोलापुर के टेलर और शिंदे का विज्ञापन एक ही डिजाइनर ने तैयार किया है। बहरहाल, शिंदे का विज्ञापन हिंदी और अंग्रेजी के लगभग सभी अखबारों में है।

यह बहुत दिलचस्प है कि भाजपा के किसी दूसरी सहयोगी पार्टी ने कम से कम दिल्ली के अखबारों में मोदी के जन्मदिन का विज्ञापन नहीं दिया है। हो सकता है कि राज्यों के अखबारों में हो। लेकिन दिल्ली में टीडीपी से लेकर जनता दल यू और अजित पवार की एनसीपी से लेकर, जन सेना पार्टी, अगप या अन्ना डीएमके जैसी किसी पार्टी ने विज्ञापन  नहीं दिया है। तभी सवाल है कि एकनाथ शिंदे की ऐसी भक्ति का क्या मतलब है? इसका कारण महाराष्ट्र की राजनीति में है। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उनकी अनदेखी कर रहे हैं और उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे शिंदे को अपनी पार्टी पर खतरा दिख रहा है। वे बार बार दिल्ली आकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। उनको सरकार में अपनी पोजिशन और पार्टी दोनों बचानी है। साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी ताकत भी दिखानी है।


Previous News Next News

More News

प्रदर्शनकारियों को डराने का अभियान

July 31, 2026

छात्रों और युवाओं के आंदोलन से घबरा कर केंद्र सरकार ने उनकी मांगें तो मान लीं लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि उन मांगों को पूरी तरह से स्वीकार करने का सरकार का इरादा है। अब कई तरह के अगर मगर किए जा रहे हैं और दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता व…

अब नहीं हो पाएगा छात्रों का प्रदर्शन

July 31, 2026

बुधवार की शाम को छात्रों के कई समूह जंतर मंतर पर पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। लेकिन उसमें बहुत उत्साह नहीं दिखा। छात्रों के ये समूह वामपंथी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को भी वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया था। आईसा, एआईएसएफ और…

थरूर, तिवारी आदि शिक्षा पर बहस से बाहर रहे

July 31, 2026

कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के अनुशासन और एक नेता के प्रति सबके समर्पण को लेकर भाजपा और संघ का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन असल में कांग्रेस में भी सब कुछ वैसा ही है, जैसा भाजपा में है। कांग्रेस में भी आलाकमान के खिलाफ बोलने या उससे अलग राय रखने वालों के लिए कोई जगह…

दिल्ली में सिर्फ 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

July 31, 2026

दिल्ली की आबादी दो करोड़ के करीब है और डेढ़ करोड़ मतदाता हैं। अगर सिर्फ मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखें तो 70 लाख के आसपास वयस्क महिलाएं हैं, जो मतदाता हैं। लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला सम्मान के नाम पर जिस लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है उसमें सिर्फ 17…

बंगाल में अलग प्रयोग चल रहा है

July 31, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में अंडा शामिल करने का ऐलान किया है। इससे लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं कि उन्होंने दबाव डाल कर सरकार को मजबूर किया कि वह बच्चों के खाने में अंडा शामिल करे। लेकिन क्या सचमुच सरकार को लगा है…

logo