ईडी सबूत जुटा रही है राहुल की नागरिकता पर!

Categorized as राजनीति

सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर एक याचिका अदालत में दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि सोनिया गांधी का नाम तभी मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया था, जब वे भारत की नागरिक नहीं बनी थीं। अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया। उधर राहुल गांधी की नागरिकता का मामला अभी इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित है। भाजपा के एक कार्यकर्ता विघ्नेश शिशिर ने यह याचिका दायर की है और आरोप लगा है कि राहुल के पास ब्रिटेन की नागरिकता है इसलिए उनकी भारतीय नागरिकता समाप्त की जाए। यह मामला अदालत में लंबित है लेकिन इसमें दिलचस्प कहानी यह है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने शिशिर को बुलाया था।

ईडी ने याचिका दायर करने वाले शिशिर को नौ सितंबर को तलब किया था। सवाल है कि क्या राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े मामले में ईडी भी कोई सबूत जुटा रही है? हालांकि ईडी का कहना है कि उसे यह पता लगाना है कि कहीं फेमा यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। ईडी विदेश में कारोबार और आय के बारे में भी जानकारी जुटाना चाह रही है। असल में विघ्नेश शिशिर ने दावा किया है कि कारोबार के लिए राहुल ने ब्रिटेन की नागरिकता ले रखी है। उनका यह भी दावा है कि उनको लंदन, वियतनाम और उज्बेकिस्तान से दस्तावेज मिले हैं। तभी कहा जा रहा है कि ईडी यह जानकारी हासिल करना चाहती है कि विदेश में राहुल का क्या कारोबार है या किस बैंक में उनका खाता है। ईडी के सामने विघ्नेश शिशिर ने क्या कहा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo