अब पहलगाम का मुद्दा कैसे उठाएगी भाजपा?

Categorized as राजनीति

बिहार में विधानसभा के चुनाव की भले घोषणा नहीं हुई है लेकिन राज्य चुनावी मोड में है।  भाजपा के नेता देशभक्ति को मुद्दा बना कर प्रचार रहे हैं। भाजपा विरोधियों को पाकिस्तान भेजने का बयान देने वाला विभाग संभाल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंदिर और मस्जिद के विवाद में जुटे हैं और इस बीच भारत और पाकिस्तान का मैच हो रहा है! अभी लोगों के दिमाग से पहलगाम कांड की तस्वीरें धुंधली नहीं हुई हैं और न ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बनाया गया नैरेटिव पुराना हुआ है। ध्यान रहे पहलगाम कांड के बाद प्रधानमंत्री का पहला दौरा बिहार का हुआ था और मधुबनी से उन्होंने आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने का संकल्प जताया था। लेकिन चुनाव में भाजपा कैसे यह मुद्दा उठाएगी, जब अपनी टीम को पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने भेज दिया?

पहलगाम कांड के बाद देश भर के लोगों ने देखा था कि कैसे पाकिस्तान के क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर आतंकवादियों का बचाव कर रहे थे और उनकी मौत पर आंसू बहा रहे थे। इसके बावजूद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री ने सिंधु जल संधि स्थगित करते हुए कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा लेकिन अब खून और क्रिकेट एक साथ चल रहा है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ टी20 विश्वकप में भारत का खेलना सिर्फ पैसे का खेल है। सैकड़ों करोड़ रुपए दांव पर लगे हैं इसलिए मैच हो रहा है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo