होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलेगा, अन्यथा ईरान पर होगा बड़ा हमला : ट्रंप

Categorized as समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान पर “बहुत बड़ा” हमला किया जाएगा।

फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता की प्रगति संबंधी सवाल पर कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें बहुत कड़ा प्रहार झेलना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में जलडमरूमध्य खुलने वाला है।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू हो गयी है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता “बहुत जल्द” होने वाला है।

Also Read : हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बातचीत ओमान के माध्यम से मध्यस्थों के जरिए हो रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप ने रविवार को कहा था कि संभावित शांति समझौते की संभावना को देखते हुए उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रद्द कर दिए थे। उनके अनुसार इस समझौते की रूपरेखा में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर सहमति शामिल है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

झारखंड विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पेश

August 7, 2026

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों के तीखे विरोध और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित रही। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने…

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 20 अगस्त को

August 7, 2026

बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया जाएगा। इसके तहत मतदान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने ढाका के अगरगांव स्थित आयोग के मुख्यालय में इस समय सारणी की घोषणा की।…

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम

August 7, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में…

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

August 7, 2026

लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026” बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। पीठासीन अधिकारी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे…

‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग बढ़ाकर विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही है प्रादेशिक सेना: राजनाथ

August 7, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना को ‘नागरिक-सैनिक’ सहयोग की अवधारणा का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा है कि ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में बल की दोहरी भूमिका पर जोर दिया। श्री सिंह ने…

logo