फ्यूल स्विच के कारण नहीं हुआ था विमान हादसा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पिछले साल हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में केंद्र सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी के कारण हादसा नहीं हुआ था। नागरिक विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी। मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान निर्माता कंपनी के एडवांस टेस्ट में भी इस सिस्टम में किसी तरह की खामी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले साल जारी एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे। इससे दोनों इंजन बंद हो गए थे। गौरतलब है कि पिछले साल 12 जून 2025 को लंदन जाने वाली एआई 171 फ्लाइट क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 241 पैसेंजर और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा था।

बहरहाल, सरकार ने बुधवार को संसद में यह भी साफ किया कि विमान हादसे की जांच रिपोर्ट जारी होने में देरी नहीं हुई है। असल में राज्यसभा सांसद जेबी मेथर हिशाम ने पूछा था कि, ‘हादसे के एक साल से अधिक समय बाद भी अंतिम रिपोर्ट क्यों जारी नहीं हुई, क्या जांच में पायलटों की भूमिका भी देखी जा रही है और रिपोर्ट कब सार्वजनिक होगी’? इस पर सरकार ने कहा कि इतने बड़े विमान हादसों की जांच किसी तय समय सीमा में पूरी नहीं की जा सकती। जांच कई तकनीकी पहलुओं और लगातार बदलती परिस्थितियों पर निर्भर करती है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक होगी।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo