भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी

Categorized as समाचार

सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया के डेंगू के टीके ‘क्यूडेंगा’ को उसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता का व्यापक वैज्ञानिक मूल्यांकन पूरा होने के बाद उपयोग में लाने की अनुमति दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में डेंगू की रोकथाम के लिए मंजूरी पाने वाला यह पहला टीका है।

टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसे अपने डेंगू रोधी टीके के लिए औषधि नियामक से विपणन की मंजूरी मिल गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने टाकेडा जीएमबीएच, जर्मनी द्वारा निर्मित और एम/एस टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयात की जाने वाली डेंगू टेट्रावैलेंट टीके के विपणन की मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने कहा कि यह मंजूरी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और औषधि नियम, 1945 के प्रावधानों के तहत टीके की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता के व्यापक वैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद दी गई है।

Also Read : पुलिस कार्रवाई के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे रहे प्रदर्शनकारी, दीपके ने घायल समर्थकों से माफी मांगी

यह टीका चार से 60 वर्ष की आयु के लोगों में डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए उपयोग के लिए स्वीकृत है। इसके लिए अनुशंसित टीकाकरण कार्यक्रम में 0.5 मिलीलीटर की दो खुराक शामिल हैं, जिन्हें तीन महीने के अंतराल पर दिया जाता है।

बयान के अनुसार, इस मंजूरी का आधार व्यापक वैश्विक क्लिनिकल विकास कार्यक्रम से प्राप्त साक्ष्य हैं, जिनमें डेंगू-प्रभावित और गैर-प्रभावित, दोनों क्षेत्रों में इस टीके की सुरक्षा, प्रतिरक्षाजनक क्षमता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया।

बयान में कहा गया कि क्लिनिकल अध्ययन ब्राजील, थाईलैंड और श्रीलंका समेत आठ से अधिक देशों के प्रतिभागियों पर किए गए। बयान में कहा गया कि मूल्यांकन में भारत की आबादी पर किया गया एक महत्वपूर्ण तीसरे चरण का अध्ययन भी शामिल था, जिसमें 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में इस टीके की सुरक्षा और प्रतिरक्षाजनक क्षमता का आकलन किया गया।

बयान में कहा गया कि इस टीके को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत 42 देशों में पहले ही नियामक मंजूरी मिल चुकी है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से भी मंजूरी मिल गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo