ममता ने लगाए अराजकता के आरोप

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी बुधवार को भीड़ से भिड़ गईं और तीन लोगों को थप्पड़ मारे। हालांकि कहा जा रहा है कि तीनों उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता थे। लेकिन इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की रैली पर भीड़ द्वारा अंडे फेंकने और हमला करने की खबरें आईं। असल में बारूईपुर में 11 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में ममता बनर्जी की पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसी दौरान जम कर हंगामा हुआ।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने रैली में अंडे फेंके। जब रैली और टीएमसी कार्यकर्ता ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंचे तो हंगामा बढ़ गया। अव्यवस्था से नाराज ममता ने तीन कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारे। इसके बाद ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल में अराजकता फैल गई है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने हाई कोर्ट से इस घटना के विरोध में रैली निकालने की अनुमति मांगी थी। हाई कोर्ट से अनुमति के बाद तृणमूल ने रैली निकाली। इस दौरान कई जगह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया।

घटना के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी रैली पर हमला कराया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई, कई लोग घायल हुए और भाजपा समर्थकों ने रैली में बाधा डालने की कोशिश की। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी को रैली से नहीं रोका गया और विवाद की शुरुआत टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों को उकसाकर की।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo