ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर ‘अंतिम फैसला’ टाला

Categorized as समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। 

शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक लगभग दो घंटे चली। अधिकारी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा सिचुएशन रूम की बैठक खत्म हो गई है और यह लगभग दो घंटे तक चली। राष्ट्रपति ट्रंप केवल ऐसी डील करेंगे जो अमेरिका के लिए अच्छी हो और उनकी ‘रेडलाइन’ (सीमाओं) को पूरा करती हो। ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।

हालांकि, बैठक के बाद भी ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला क्यों नहीं लिया, इसकी वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी।

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के साथ समझौते के लिए कुछ प्रमुख शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेंगे।

Also Read : सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

ट्रंप की मुख्य मांगों में ईरान के संवर्धित (एनरिच्ड) परमाणु पदार्थों को खत्म करना, होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के पूरी तरह खोलना और समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाना शामिल है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह वचन देना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम नहीं बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत सभी जहाजों के लिए बिना किसी शुल्क के दोनों दिशाओं में खोला जाना चाहिए। यदि समुद्र में कहीं बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं तो उन्हें भी हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया गया नौसैनिक प्रतिबंध अब हटा लिया जाएगा।

ट्रंप के अनुसार, ईरान के संवर्धित परमाणु पदार्थ, जिन्हें उन्होंने “न्यूक्लियर डस्ट” कहा, अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सहयोग से जमीन के भीतर से निकाले जाएंगे और नष्ट कर दिए जाएंगे। उनका दावा है कि ये सामग्री पिछले वर्ष जून में हुई अमेरिकी बमबारी के बाद गहराई में दब गई थी।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शुक्रवार को सरकारी मीडिया से बातचीत में कहा कि फिलहाल चल रही वार्ताएं सीमित दायरे की हैं और इनमें परमाणु मुद्दा शामिल नहीं है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo