अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

Categorized as समाचार

एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ ही जज ने ट्रंप के नाम को दो सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया है।

शिन्हुआ एजेंसी के अनुसार, वाशिंगटन स्थित संघीय जिला न्यायालय के न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर ने अपने आदेश में लिखा कि अमेरिकी कांग्रेस ने आदेश दिया था कि यह केंद्र वाशिंगटन शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का “एकमात्र राष्ट्रीय स्मारक” होगा।

न्यायाधीश ने कहा कि कैनेडी सेंटर के न्यासी बोर्ड ने ट्रंप के नाम पर केंद्र का नाम बदलकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है।

कूपर ने कहा कैनेडी सेंटर के मूल विधान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केंद्र का नाम राष्ट्रपति कैनेडी के नाम पर रखा जाना चाहिए और बोर्ड के एकतरफा निर्णय के आधार पर इसे कोई अन्य औपचारिक नाम या सार्वजनिक स्मारक नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस ने कैनेडी सेंटर को उसका नाम दिया है और केवल कांग्रेस ही इसे बदल सकती है।

Also Read : ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर ‘अंतिम फैसला’ टाला

कूपर ने ट्रंप प्रशासन को कैनेडी सेंटर को दो साल के लिए बंद करने से भी अस्थायी रूप से रोक दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड का संचालन बंद करने का निर्णय “सूचनाओं की अपर्याप्त और एकतरफा प्रस्तुति” पर आधारित था और इसमें “अपने वैधानिक दायित्वों की पूरी श्रृंखला और कार्यक्रमों और स्मारक समारोहों पर बंद होने के संभावित प्रतिकूल परिणामों पर विचार नहीं किया गया।

न्यायाधीश ने कहा प्रारंभिक प्रतिबंध केंद्र को नियोजित पूंजीगत मरम्मत कार्य को आगे बढ़ाने से नहीं रोकेगी, जिसकी रिकॉर्ड से स्पष्ट रूप से अत्यधिक आवश्यकता है। यह बोर्ड को केंद्र को बंद करने से पूरी तरह से नहीं रोकेगी। यदि वह केंद्र के प्रति अपने कई दायित्वों का विवेकपूर्ण तरीके से स्वतंत्र रूप से संतुलन बनाने के बाद इस निर्णय पर फिर से पहुंचता है।”

गौरतलब है कि दूसरी बार पदभार संभालने के बाद से ट्रम्प ने कैनेडी सेंटर में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई है। पूर्व नेतृत्व को हटाकर खुद को बोर्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

दिसंबर में बोर्ड ने स्थल का नाम बदलकर “डोनाल्ड जे. ट्रम्प और जॉन एफ. कैनेडी मेमोरियल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स” रखने के लिए मतदान किया। इस निर्णय की जनता और राजनीतिक नेताओं दोनों ने व्यापक आलोचना की। कई प्रमुख कलाकारों ने कैनेडी सेंटर में अपने प्रदर्शन रद्द कर दिए।

ट्रम्प ने फरवरी में घोषणा की थी कि निर्माण कार्य के लिए जुलाई से लगभग दो वर्षों तक कैनेडी सेंटर में मनोरंजन संबंधी गतिविधियां बंद रहेंगी।

यह केंद्र व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, जहां संगीत, ओपेरा, नाटक, नृत्य और अन्य कला प्रदर्शनों में विश्व स्तरीय प्रस्तुतियां आयोजित की जाती हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo