सीयूईटी यूजी 2026 : परीक्षा में देरी से बढ़ी छात्रों की परेशानी, एनटीए पर फिर उठे सवाल

Categorized as समाचार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 की परीक्षा सुबह 9 बजे से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, लेकिन एग्जाम के पहले दिन ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण पहले सत्र की परीक्षा लगभग सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई।  

परीक्षा में घंटों की देरी की वजह से छात्रों सहित उनके माता-पिता में एनटीए के खिलाफ नाराजगी देखी गई। बताया गया कि ऑनलाइन पेपर समय से अपलोड नहीं हो पाया था, जिस वजह से परीक्षा शुरू करने में देरी हुई।

Also Read : नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी

एनटीए ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर यह साफ किया कि सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी मेसर्स टीसीएस ने सूचित किया है कि उनकी ओर से तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को कुछ केंद्रों पर पहली सत्र की परीक्षा विलंबित हुआ है। हालांकि, समस्या का समाधान हो चुका है और परीक्षा पूर्ण समय सीमा के साथ आयोजित की जा रही है ताकि किसी भी छात्र को असुविधा न हो।

एनटीए ने पोस्ट में आगे लिखा कि सीयूईटी यूजी 2026 के पहली शिफ्ट में हुई देरी के कारण दोपहर के सत्र के समय में बदलाव किया गया है। दोपहर के सत्र के लिए छात्रों का रिपोर्टिंग/प्रवेश समय दोपहर 2:30 बजे से रहेगा। वहीं, परीक्षा प्रारंभ होने का समय दोपहर 3:00 बजे के स्थान पर शाम 4:00 बजे तय किया गया है।

इसी के साथ एनटीए ने साफ किया कि सुबह के सत्र के छात्रों को परीक्षा की पूरी अवधि दी जा रही है और वे परीक्षा पूरी करने के बाद ही केंद्र से बाहर निकल सकते हैं। एनटीए ने पहले सत्र की परीक्षा में हुई देरी और असुविधा के लिए छात्रों और अभिभावकों से खेद व्यक्त किया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo