खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी, 13 की मौत 4 पुलिसकर्मी घायल

Categorized as समाचार

पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में 13 की मौत हो गई जबकि चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बन्नू जिले की मिरयान तहसील के बराकजई अखुंदखेल इलाके में शनिवार को पुलिस पीस कमिटी और हथियारबंदों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 13 लोगों की मौत हो गई। 

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) यासिर अफरीदी ने डॉन को बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान 12 बंदूकधारियों को मार गिराया गया। जबकि एक पूर्व पुलिस कर्मी भी इसका शिकार हो गया। गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बन्नू मेडिकल टीचिंग इंस्टीट्यूशन के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक को जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया था और उसकी पहचान “फेडरल कॉन्स्टेबुलरी के सेवानिवृत्त कर्मी” के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले ही उन पर गोलियां बरसाई जाने लगीं। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया गया है।

Also Read : 10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बराकजई इलाके में बड़ी संख्या में हथियारबंद मौजूद हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में सत्ता के खिलाफ बगावत बढ़ी है। बलोच आबादी हर मंच से पाकिस्तानी हुक्मरानों की ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाती आ रही है।

सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को इन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराती आई है। एक दिन पहले, ही खैबर जिले की बारा तहसील में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी का शिकार एक पुलिस अधिकारी हुआ था।

इस महीने की शुरुआत में, इस्लामाबाद ने बन्नू के फतेह खेल पुलिस पोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले (10 मई) के बाद अफगानिस्तान को “कड़ा विरोध पत्र” जारी किया था। इस हमले में 15 पुलिसकर्मियों की जान गई थी।

12 मई को लक्की मरवत इलाके में बम धमाका किया गया। उस विस्फोट में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 घायल हुए थे। वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में लोअर साउथ वजीरिस्तान के वाना क्षेत्र में हुए विस्फोट में एक कबायली प्रमुख समेत तीन लोगों की जान गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo