ट्विशा शर्मा केस : समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

Categorized as समाचार

द्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल केस में शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।  

कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही पुलिस ने आरोपी की 7 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले में स्पॉट वेरिफिकेशन कराना है, अन्य साक्ष्यों की जब्ती करनी है और विस्तृत बयान दर्ज करने हैं, इसलिए पुलिस कस्टडी जरूरी है। कोर्ट ने पुलिस की दलील मानते हुए 7 दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी।

इस मामले को लेकर भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि हमने आरोपियों को तीन नोटिस भेजे लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। हमारी कोशिश जल्द से जल्द पूछताछ करने की है। लोगों की ओर से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी दबाव के और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की है। हमारी कोशिश जल्द से जल्द जांच पूरी करने की है ताकि कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा सके।

Also Read : आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, दो पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई

आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अतिरिक्त डीसीपी अनिल शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि भोपाल पुलिस टीम जबलपुर में मौजूद थी और हमने जबलपुर पुलिस की भी मदद ली थी, जिसके बाद समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे भोपाल लाया गया। 

डीसीपी की ओर से कहा गया कि कानून के अनुसार, निष्पक्ष तरीके से पुलिस ने कर्तव्य का निर्वहन किया है। ये दहेज मृत्यु का मामला था, इसकी जांच करके मामले को दर्ज किया गया। सभी साक्ष्यों को इकठ्ठा किया गया। पुलिस और शासन के निर्देश का क्रमवार पालन किया गया है। पुलिस ने अपने कर्तव्य में कोई ढिलाई नहीं की है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई में देरी नहीं हुई है क्योंकि कार्रवाई पुलिस ही करती है।

समर्थ की इतने दिनों बाद गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने पहले दिन से ही प्रकरण के अंतर्गत संपूर्ण कार्रवाई की और आरोपी के गिरफ्तारी के भी संपूर्ण प्रयास किए गए। आरोपी कोई भी पुलिस से बचने की कोशिश करता है, लेकिन ज्यादा दिन नहीं बच पाता। आखिरकार शुक्रवार को हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo