अगले हफ्ते संभव अमेरिका-ईरान की वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी वार्ता अगले हफ्ते हो सकती है। एक दिन पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि अमेरिका ने युद्धविराम तोड़ कर ईरान पर मिसाइल दागी तो जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ साथ कुछ अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। लेकिन शनिवार को खबर आई कि स्थायी युद्धविराम के लिए दोनों देशों के बीच अगले हफ्ते पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फिर बातचीत शुरू हो सकती है।

अमेरिकी मीडिया ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश मध्यस्थ यानी पाकिस्तान के जरिए एक समझौता ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे एक महीने तक चलने वाली औपचारिक वार्ता का रास्ता खुल सकता है। बताया गया है कि अमेरिका की तरफ से प्रस्तावित 14 बिंदुओं वाले प्रस्ताव में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज की खाड़ी में तनाव कम करने और ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी दूसरे देश भेजने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनको ईरान की तरफ से जल्दी जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर बातचीत आगे बढ़ी तो युद्धविराम को और लंबा किया जा सकता है। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि वह परमाणु कार्यक्रम पर अभी कोई समझौता नहीं करेगा। ‘अल जजीरा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि वह अपने परमाणु प्रोग्राम या संवर्धित यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo