योगी सरकार का आज होगा विस्तार

Categorized as समाचार

लखनऊ। लंबी प्रतीक्षा के बाद रविवार को योगी आदित्यनाथ का सरकार का विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मार्च 2022 में सरकार बनाने के बाद यह दूसरा विस्तार होगा। पिछले कई महीनों से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को दोपहर तीन बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले शनिवार शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन पहुंचे। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिल कर उनको मंत्रियों की सूची सौंपी। बताया जा रहा है कि छह नए मंत्री बनाए जाएंगे। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी भी हो सकती है। अगर कुछ मंत्री हटाए जाते हैं तो रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले यह आखिरी विस्तार होगा।

जानकार सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और पूजा पाल को मंत्री बनाया जाएगा। इनके अलावा नाई समाज से एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विश्वकर्मा समाज से वाराणसी के भाजपा एमएलएसी हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी सरकार में जगह मिल सकती है। वे जाट समाज से आते हैं। मथुरा के विधायक और पहले मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा भी रेस में है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के भी मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि कृष्णा पासवान को भी योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अभी मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 54 मंत्री हैं। इस तरह छह मंत्री और बन सकते हैं। तभी कहा जा रहा है कि छह मंत्री बनेंगे। लेकिन कुछ मंत्रियों को हटा कर ज्यादा नए मंत्रियों के लिए जगह बनाई जा सकती है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले पांच मार्च को योगी सरकार का विस्तार हुआ था।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo