दिल्ली में हमले का अलर्ट

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ऐहतियात के तौर पर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से सुरक्षा अलर्ट की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

खुफिया एजेंसियों ने शक जाहिर किया है कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार बम, गोलीबारी या आईईडी के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

बताया गया है कि खतरे का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है, गाड़ियों की चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की औचक जांच के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए आपसी तालमेल से काम कर रही हैं। बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम को करीब सात बजे कार बम में एक बड़ा धमाका हुआ था। आतंकवादी ने चलती कार में धमाका किया था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसकी जांच चल रही है। इस सिलसिले में फरीदाबाद के एक अस्पताल के कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo