पश्चिम बंगाल में विवाद जारी

Categorized as समाचार

कोलकाता। वैसे तो विधानसभा चुनाव पांच राज्यों में हुए हैं लेकिन सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी बंगाल के नतीजों को लेकर है। ममता बनर्जी लगातार चौथी बार चुनाव जीत कर सरकार बनाएंगी या भाजपा पश्चिम बंगाल का किला भी फतह करेगी? इस बार के चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत लगाई है। तभी मतदान के दिन से लेकर मतगणना के एक दिन पहले तक दोनों पार्टियों में विवाद जारी है।

मतगणना से एक दिन पहले ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरा भारत संघ आ जाए तब भी वह उनके डायमंड हार्बर मॉडल को नहीं हरा पाएगा। एक दिन पहले ममता बनर्जी ने पार्टी के सभी काउटिंग एजेंट्स के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने दो सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। इससे पहले ममता बनर्जी कई जगह स्ट्रॉन्ग रूम का मुआयना करने गईं, जहां ईवीएम रखे गए हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता लगातार स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। आरओ, एआरओ, काउंटिंग एजेंट और काउंटिंग सुपरवाइजर सभी तैयार हैं। उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है। कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की दो सौ कंपनियां तैनात की गई हैं।

वोटों की गिनती से एक दिन पहले रविवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी अपनी ड्यूटी, लोकेशन और पद की जानकारी अपने विभागीय संगठनों और एसोसिएशन को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि एक स्प्रेडशीट और लिस्ट सरकुलेट हो रही हैं।

उधर कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ। इस सीट से ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के झंडे वाली कार को बिना जांच के स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश करने दिया गया। गौरतलब है कि कई तरह की गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। वहां 24 मई को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।


Previous News Next News

More News

विधानसभा उपचुनाव: रुझान में पांच राज्यों की 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त

May 4, 2026

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में 7 में से 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जबकि महाराष्ट्र की बारामती सीट से महायुति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार…

पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे…

असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया

May 4, 2026

असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले। बता दें कि हितेंद्र नाथ गोस्वामी यहां से…

पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की

May 4, 2026

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है।  थट्टांचावडी विधानसभा सीट (नंबर 9) पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार…

किन्नरों को वसूली का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

May 4, 2026

किन्नर समुदाय प्रायः अपने जजमानों से जबरन वसूली करता है। कभी-कभी तो वसूली का तरीका बहुत अभद्र होता है। जिसमें जजमान के परिवार के सामने निर्वस्त्र हो जाना, भद्दी गालियाँ देना, बद्दुआएँ देना और डराना धमकाना। कभी-कभी यह सब नाटक इस सीमा तक हो जाता है कि भयभीत जजमान अपनी आर्थिक हैसियत से कई गुना…

logo