पांच राज्यों में आज फैसले का दिन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में सोमवार, चार मई को वोटों की गिनती होगी। बंगाल की 294 सीटों पर मतदान संपन्न होने के पांच दिन बाद, तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए मतदान के 11 दिन बाद और पुडुचेरी, केरल व असम में मतदान के 25 दिन के बाद मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में वोटों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर हर मतगणना केंद्र में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्र सरकार के या सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके आधे घंटे बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के नियमों में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने से पहले ईवीएम के वोटों की गिनती नहीं पूरी की जाएगी। अगर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं हुई है तो ईवीएम के आखिरी राउंड की गिनती रोक दी जाएगी।

बहरहाल, तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। केरल की 140 विधानसभा सीटों, पुडुचेरी की 30 और असम की 126 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था और तब से वोटों की गिनती का इंतजार हो रहा है। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल करने वाली एजेंसियों ने अपने अनुमान जाहिर किए। इन अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हार सकती हैं और पहली बार भाजपा की सरकार बन सकती है। हालांकि प्रादेशिक बांग्ला मीडिया अब भी ममता बनर्जी की जीत के दावे कर रहा है।

जहां तक बाकी राज्यों का सवाल है तो एक्जिट पोल अनुमानों में तमिलनाडु में एक बार फिर एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार की वापसी की संभावना जताई गई है। इसी तरह पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के रंगास्वामी के नेतृत्व वाले एनडीए की फिर से जीत का अनुमान लगाया है। असम में पहले से ज्यादा वोट के साथ हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की वापसी की संभावना है। हालांकि केरल में सत्ता परिवर्तन का अनुमान जताया गया है। केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार की जगह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार बनने की संभावना एक्जिट पोल अनुमानों में जताई गई है। हालांकि सभी पार्टियों ने अनुमानों पर सवाल उठाते हुए अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo