पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

कोलकाता में पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय नेता नारायण चट्टोपाध्याय ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी को ‘झाल मुड़ी’ खिलाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बात करते हुए कहा कि आज खुशी का दिन है। आज भगवा गुलाल उड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की ‘झाल मुड़ी’ खाई थी। राज्य की जनता ने दोनों हाथ उठाकर उन्हें आशीर्वाद दिया है। कुछ समय में भाजपा कार्यकर्ता बड़े स्तर पर जीत का जश्न मनाएंगे।

Also Read : असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया

नादिया में रानाघाट मतगणना केंद्र पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं, कोलकाता में हेस्टिंग्स कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर रंगों के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ नारे लगाए।

एक महिला कार्यकर्ता ने कहा पीएम मोदी के जैसा प्रधानमंत्री न कोई हुआ है और न कोई होगा। उन्होंने हमारे देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हम लोग उनके नेतृत्व में हिम्मत जुटा पाए हैं और ममता बनर्जी को हरा पाए हैं।

एक अन्य महिला कार्यकर्ता ने बंगाल में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के दौरान रात में महिलाओं का निकलना भी मुश्किल था। आज खुशी का दिन है और इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

मालदा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुतोपा मुखर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि हमने बंगाल में बहुत अत्याचार झेला है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल की महिलाओं के ऊपर अत्याचार को लेकर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता था। कई जगह महिलाओं को जलाया गया, उन्हें मार दिया गया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ‘राम राज्य’ आएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यहां सुशासन की सरकार होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo