तमिलनाडु और बंगाल में प्रचार बंद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव प्रचार बंद हो गया है। पश्चिम बंगाल में भी 152 सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इन सीटों पर तमिलनाडु के साथ 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मंगलवार की शाम पांच बजे दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार समाप्त हुआ। उससे पहले सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाली थी तो भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुआंधार प्रचार किया।

बहरहाल, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य के पश्चिमी और दक्षिण हिस्से में टीवीके को काफी समर्थन मिल रहा है। तमिलनाडु में एसआईआर के बाद कुल 5.73 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल की बात है तो पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। बची हुई 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चार मई को बंगाल, तमिलनाडु सहित केरल, असम और पुडुचेरी में वोटों की गिनती होगी। दो राज्यों केरल व असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं।

इस बार पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब तीन करोड़ 60 लाख से कुछ ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में बंगाल में 91 लाख मतदाताओं के वोट कटे हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं। मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर, बीरभूम के साथ साथ भाजपा के असर वाले कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिंपोंग और दार्जिलिंग में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पूर्व व पश्चिमी मेदिनीपुर के साथ साथ झाड़ग्राम, पुरुलिया व बांकुड़ा में भी वोट डाले जाएंगे। इस बीच चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बाइक रैली में लोगों के पीछे बैठने पर रोक लगा दी है साथ ही रात में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo