इजराइल ने गैस फील्ड पर हमला किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के मना करने के बावजूद इजराइल ने एक बार फिर ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला किया है। इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को मिसाइल से निशाना बनाया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है, जिसका दक्षिण हिस्सा ईरान के पास है तो उत्तरी हिस्सा कतर के पास है। इजराइल ने 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड पर हमला किया था। उसके बाद ईरान ने पलट कर कतर के नियंत्रण वाले उत्तरी हिस्से पर हमला कर दिया था। इससे पूरी दुनिया की गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। इजराइल ने इसका अलावा सोमवार को तेहरान के पास तीन हवाईअड्डों और बुशहर में नौसेना के ठिकाने पर बड़ा हमला किया।

बहरहाल, साउथ पार्स पर इससे पहले हुए हमले के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस हमले की कोई जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने ये भी कहा था कि इस तरह के और हमले नहीं होने चाहिए। इसके बावजूद इजराइल ने फिर साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास सोमवार को धमाकों की आवाज सुनी गई। यह हमला अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया।

इजराइल के हमले के बाद ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह तेल व गैस के साथ साथ दूसरे सामानों की वैश्विक आपूर्ति शृंखला को को ठप कर देगा। कतर की मीडिया के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ होर्मुज की खाड़ी ही नहीं, बल्कि बाब अल मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजराइल पर तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ईरान की काफी अहम यूनिवर्सिटी है, इसलिए इसे ‘ईरान का एमआईटी’ कहा जाता है। बहरहाल, ईरान ने हमला जारी रखते हुए इजराइल के रमत गन शहर में मिसाइलों से भारी नुकसान पहुंचाया। ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया। हालांकि इस बीच ईरान को इजराइल ने एक और बड़ा झटका दिया है। उसने आईआरजीसी के इंटेलिजेंस प्रमुख मेजर जनरल सैयद मजीद खदेमी को मार डाला है। आईआरजीसी ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।


Previous News Next News

More News

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौरव गोगोई हिरासत में

September 25, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोगोई के नेतृत्व…

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

September 25, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर…

उत्तर प्रदेश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: योगी

September 25, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है। प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड…

संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

September 25, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी…

विपक्ष क्या साझा आंदोलन करेगा?

September 25, 2026

विपक्षी पार्टियों को एक के बाद एक ऐसे मुद्दे मिल रहे हैं, जिन पर वह साझा आंदोलन करे तो सरकार के खिलाफ नाराजगी को दिशा दे सकता है। ताजा मामला चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हुए खुलासे का है। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खोजी रिपोर्ट में बताया है कि मतदाता…

logo