बहरीन के पेयजल संयंत्र पर ड्रोन हमला

Categorized as समाचार

दुबई। बहरीन ने आरोप लगाया कि ईरान के ड्रोन हमले से उसके एक विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। नौ दिनों के युद्ध के दौरान किसी अरब देश द्वारा ईरान से जुड़े हमले में किसी विलवणीकरण (खारे पानी को पीने योग्य बनाना) संयंत्र को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

फारस की खाड़ी के तट पर सैकड़ों विलवणीकरण संयंत्र स्थित हैं और इस क्षेत्र के अरब देश पीने के पानी के लिए इन संयंत्रों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के नौवें दिन इजराइल ने रविवार तड़के दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज कर दिए और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध के अगले चरण में ‘‘कई आश्चर्यजनक कदम उठाए जाने’’ की चेतावनी दी।

इस बीच बहरीन ने कहा कि ईरान के ड्रोन हमले से उसके एक विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने नौ दिन पुराने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। इसका असर पूरे क्षेत्र में फैल चुका है और फिलहाल इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज करने की धमकी दी।

लेबनान में हुए हाल के हमलों में 12 और लोग मारे गए, जिससे वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। उसकी सेना ने कहा कि यह हमला ईरान समर्थित बलों को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था। इससे पहले इजराइल ने लेबनान के बड़े हिस्से को खाली करने का आदेश दिया था।

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत करते हुए कहा था कि उन्होंने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को निशाना बनाने तथा सरकार को गिराने की कोशिश करने के लिए हमले किए। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए। इस युद्ध का व्यापक असर दिख रहा है—वैश्विक बाजार हिल गए हैं, हवाई यात्रा बाधित हुई है और सैकड़ों इजराइली तथा अमेरिकी हवाई हमलों से ईरान का नेतृत्व कमजोर होने की खबरें हैं।

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अपने पड़ोसी देशों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। वहीं इजराइल ने लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं। साथ ही साइप्रस से लेकर श्रीलंका के तटवर्ती जलक्षेत्र तक हमलों की खबरें आने का दावा किया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo