ट्रंप ने दी बड़े हमले की चेतावनी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने जंग के आठवें दिन शुक्रवार को कहा कि ईरान को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान अब मध्य पूर्व का ताकतवर देश नहीं है, बल्कि ‘लूजर’ बन गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब तक रह सकती है जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान मध्य पूर्व पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब पहली बार उसे अपने आसपास के देशों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह भी लिखा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उनका दावा है कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान पड़ोसी देशों पर हमले रोक सकता है, लेकिन अगर वहां से ईरान पर हमला हुआ तो जवाब दिया जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति के दफ्तर के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति का संदेश साफ है, अगर पड़ोसी देश अमेरिका के साथ मिल कर ईरान पर हमला नहीं करेंगे, तो ईरान भी उन पर हमला नहीं करेगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी दबाव या धमकी के आगे नहीं झुकेगा। अगर अमेरिका के सैन्य ठिकानों से ईरान पर हमला हुआ, तो ईरान की सेना जोरदार जवाब देगी।


Previous News Next News

More News

क्या सचमुच कीमतें नहीं बढ़ेंगी?

April 27, 2026

एक तरफ जनता का यह अटूट विश्वास है कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी और दूसरी ओर सरकार का यह दावा है कि कीमतें नहीं बढ़ेंगी। सवाल है कि इन दोनों में से किसकी बात…

राम माधव सच बोल कर पलट गए

April 27, 2026

क्या राम माधव ने भाजपा के अंदर अपनी वापसी की संभावना पर खुद ही पानी फेर दिया है? कह नहीं सकते हैं क्योंकि पार्टी में कोई बड़ा पद देने का क्राइटेरिया अलग होता है। लेकिन इतना जरूर हुआ है कि राम माधव की एक बौद्धिक नेता होने की छवि को नुकसान हुआ है। वह नुकसान…

केजरीवाल की पार्टी पर संकट नहीं

April 27, 2026

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए लोधी इस्टेट का नया मकान शुभ नहीं साबित हुआ है। जिस दिन वे नए मकान में शिफ्ट हुए उसी दिन सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ कर भाजपा के साथ चले गए। अब केजरीवाल के सामने अपनी पार्टी को एकजुट रखने का संकट है। पंजाब में आप के 92…

काठ की हांड़ी दोबारा चढ़ा रही है भाजपा

April 27, 2026

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा का 2025 का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की छवि को ध्वस्त करके जीता। केजरीवाल ने अपने जीवन में संभवतः सबसे बड़ी गलती की थी दिल्ली में बड़ा बंगला बनाने की। उसकी पोल खुल गई और करोड़ों रुपए के खर्च का ब्योरा सामने आ गया। सो,…

आप सांसदों की सामूहिक पलटी

April 27, 2026

यह घटना राजनीति को एक ‘धंधा’ साबित करती है, जहां सिद्धांतों की जगह स्वार्थ हावी है। लेकिन एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि जनता अब ज्यादा सजग हो रही है। 2027 के चुनाव में मतदाता इन ‘ट्रैक्टरों’ को याद रखेंगे और वोट से जवाब देंगे। अशोक मित्तल पर ईडी के छापे के महज 10…

logo