छह अमेरिकी ठिकानों पर हमला, लड़ाकू विमान गिरे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के साझा हमले के तीसरे दिन ईरान ने चार देशों के छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। उसने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर भी हमला किया और कतर के तेल संयंत्र को भी निशाना बनाया। इस बीच कुवैत में अमेरिका के तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए। अमेरिका ने कहा कि दोस्ताना कार्रवाई में उसके लड़ाकू विमान क्रैश हो गए। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई। पायलट पहले ही बाहर निकल गए थे। अमेरिकी सेना ने कहा है कि कुवैत ने गलती से अमेरिका के तीन एफ 15ई लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है।

जंग के तीसरे दिन ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी की जान नहीं गई है। इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है। इससे पहले, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले के लिए अमेरिका को इस बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

उधर कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान के दो ड्रोन देश के ऊर्जा ठिकानों पर गिरे हैं। जंग के तीसरे दिन ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। दूसरी ओर ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबर आई थी कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

बहरहाल, जंग के तीन दिन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने मिल कर अब तक ईरान के एक हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में दो हजार से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इस बीच ईरान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिका को उसके खिलाफ हालिया सैन्य हमलों के लिए अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने दिया।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी, आईएईए में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में ईरान की नतांज के परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया है। ईरान का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय निगरानी वाला संयंत्र है। हालांकि आईएईए की ओर से कहा गया है कि कहना है कि उनकी एजेंसी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान में स्थित किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा है या उस पर हमला हुआ है।


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo