शेयर बाजार में 2,073 अंक की बढ़त

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बजट के दिन की भारी गिरावट के बाद पिछले दो दिन से शेयर बाजार में तेजी लौटी है और भारत व अमेरिका के बीच व्यापार संधि की घोषणा के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में दो हजार अंक से ज्यादा की तेजी रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यापार संधि की घोषणा किए जाने के बाद तीन फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांत 2,073 अंक यानी 2.54 फीसदी बढ़ कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक यानी 2.55 फीसदी की तेजी रही, यह 25,728 पर बंद हुआ।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सूचकांक के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़ कर बंद हुए। इससे पहले एक  फरवरी को बजट में एसटीटी टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोमवार, दो फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़ कर 81,666 पर बंद हुआ था। भारत और अमेरिका के बीच हुई संधि से अडानी ग्रुप के शेयर 11 फीसदी तक बढ़े।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo