राहुल ने लगाया देश बेचने का आरोप

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापार संधि की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस संधि में देश बेच दिया है। उन्होंने और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी के ऊपर अमेरिका में केस है और इससे प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में देश बेच दिया है। आपकी मेहनत को खून पसीने को बेच दिया है, क्योंकि वे कॉम्प्रोमाइज्ड हैं’।

राहुल ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई वे अब यह इमेज तोड़ रहे हैं। अमेरिका में अडानी पर केस है, यह असल में मोदी पर केस है। वो मोदी जी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहे हैं’। बाद में राहुल के इस आरोप का जवाब देते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और डेयरी क्षेत्र को संरक्षित रखा जाएगा।

इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक रिलीज नहीं किया है। उसकी वजह से भी पीएम पर प्रेशर है। ये दो प्रेशर पॉइंट्स हैं। देश को यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं’। उन्होंने अडानी और एपस्टीन फाइल्स को दो प्रेशर पॉइंट्स बताया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस पर सवाल उठाया और कहा कि इसकी डिटेल्स सामने आनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस सौदे को लेकर सोशल मीडिया में लिखा, ‘वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी ने आखिरकार हार मान ली है’। कांग्रेस के सशल मीडिया अकाउंट पर भी इस संधि की आलोचना करते हुए लिखा गया, ‘अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस ने कहा है, अब अमेरिका के किसानों के प्रोडक्ट भारत के बाजार में बिकेंगे। इससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में पैसा आएगा। अमेरिका के किसानों के लिए भारत का मार्केट बेहद जरूरी है। ट्रंप ने इस डील से अमेरिका के किसानों का फायद कराया है। ये भारत के लिए बेहद चिंताजनक है’।


Previous News Next News

More News

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

ईरान की शक्ति बनाम अमेरिका का खोखलापन!

April 26, 2026

आदर्श स्थिति वह होगी, जब व्यक्ति को सारी स्वतंत्रताएं एवं अधिकार एक साथ प्राप्त हों। मगर दुनिया में अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनी, जो यह सब सुनिश्चित कर सके। इस लिहाज से अब तक तमाम राजसत्ताएं एक किस्म की सौदेबाजी (trade-off) का उपकरण रही हैं। पलड़ा उन तबकों के हित में झुक जाता…

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

logo