समझौते पर भारत की सफाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ हुई व्यापार संधि पर भारत ने मंगलवार को अपना पक्ष रखा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने किसानों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह ऐसी संधि है, जिस पर हर भारतीय गर्व होगा। गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच व्यापार संधि की घोषणा की थी, जिसकी पुष्टि बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और अमेरिका से पांच सौ अरब डॉलर यानी करीब 45 लाख करोड़ रुपए का सामान खरीदेगा। इसके बाद अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत पर अब सिर्फ 18 फीसदी टैक्स लगेगा, जो पहले 50 फीसदी था।

इस बार में पूछे जाने पर कि संधि का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया, पीयूष गोयल ने कहा कि 50 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था और अब उसे घटा कर 18 फीसदी करने का फैसला भी उन्होंने किया है इसलिए उन्होंने संधि की घोषणा की। हालांकि अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रुक रॉलिंस के एक बयान के बाद विवाद छिड़ गया है। रॉलिंस ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई संधि के बाद अमेरिकी कृषि व डेयरी उत्पादों को भारतीय बाजार का ज्यादा एक्सेस मिलेगा।

इस मुद्दे पर पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी दोनों सेक्टर को सपोर्ट किया है, उनके हितों की रक्षा की। गोयल ने कहा कि कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। हालांकि इसके बावजूद विवाद कायम है। समझौते का मसौदा सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि अंतिम तौर पर क्या क्या चीजें तय हुई हैं। गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका जल्दी ही साझा प्रेस बयान जारी करके इस व्यापार संधि की जानकारी देंगे।

बहरहाल, पीयूष गोयल ने कहा, ‘सभी इस डील से उत्साहित हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मित्रता का सम्मान किया। दोनों देश इस डील पर जल्द ही साझा बयान जारी करेंगे’। उन्होंने कहा, ‘इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा। इससे हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स बनाने वाले, टेक्सटाइल, मरीन गुड, ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे’। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता इस डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए’।

गोयल ने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘हमारी स्पर्धा वाले देशों में सबसे अच्छा ट्रेड डील किया। यह ट्रेड डील भारत की इकोनॉमी के लिए, भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, गांवों में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, नौजवान और महिला, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत सारे मौके लाएगी। हमने पूरे देश से रिपोर्ट्स देखी हैं। बड़े पैमाने पर उत्साह है’।


Previous News Next News

More News

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

ईरान की शक्ति बनाम अमेरिका का खोखलापन!

April 26, 2026

आदर्श स्थिति वह होगी, जब व्यक्ति को सारी स्वतंत्रताएं एवं अधिकार एक साथ प्राप्त हों। मगर दुनिया में अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनी, जो यह सब सुनिश्चित कर सके। इस लिहाज से अब तक तमाम राजसत्ताएं एक किस्म की सौदेबाजी (trade-off) का उपकरण रही हैं। पलड़ा उन तबकों के हित में झुक जाता…

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

logo