जो अनुभव- सिद्ध है

Categorized as समाचार

आयोग इस नतीजे पर पहुंचा कि भारत वैक्सीन और औषधि उत्पादन में वैश्विक पॉवरहाउस बन गया है, लेकिन उसकी घरेलू स्वास्थ्य सेवाएं गुणवत्ता एवं उपलब्धता के नजरिए से विषमता-ग्रस्त हैं। नतीजतन करोड़ों लोग जरूरी इलाज से वंचित रह जाते हैं।

भारत की आबादी के एक बड़े हिस्से के ‘स्वास्थ्य न्याय’ से वंचित रहने का प्रमुख कारण सार्वजनिक क्षेत्र के तहत सबको स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा देने में सरकार की नाकामी है। यह बात भारत में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा के बाद लांसेट आयोग ने कही है। जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति का जायजा लेने के लिए आयोग ने 29 राज्यों के 50 हजार परिवारों का विशेष अध्ययन किया। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल लांसेट ने स्वतंत्र विशेषज्ञों को शामिल करते हुए इस आयोग का गठन किया है। केंद्र सरकार ने 2027 देश को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य घोषित किया है। उसी संदर्भ में इस आयोग ने स्वास्थ्य सेवाओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें पेश की हैं।

आयोग इस नतीजे पर पहुंचा कि भारत वैक्सीन और औषधि उत्पादन में वैश्विक पॉवरहाउस बन गया है, लेकिन इसकी घरेलू स्वास्थ्य सेवाएं गुणवत्ता एवं उपलब्धता के नजरिए से विषमता-ग्रस्त हैं। इस कारण करोड़ों लोग जरूरी इलाज से वंचित रह जाते हैं। आयोग ने उचित ही यह टिप्पणी की है कि स्वास्थ्य प्रणालियों का संबंध महज तकनीक से नहीं हैं। बल्कि गहरे रूप से ये राजनीति से जुड़ी हुई हैं। अक्सर निहित स्वार्थी तत्व एवं विचारधारात्मक वजहें स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में प्रगति को रोक देती हैं। तो आयोग ने छह सुझाव दिए हैं। इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र निष्क्रिय धनदाता का रोल छोड़ सक्रिय सेवा प्रदाता की भूमिका अपनाए।

लक्ष्य सबको इलाज की बेहतर सेवा देना है। इसके लिए निजी क्षेत्र की मदद भी जरूर लेनी चाहिए, मगर विकेंद्रीकरण एवं स्थानीय स्वशासन में आम जन के सशक्तीकरण के साथ जवाबदेही का एक सिस्टम तैयार करना अनिवार्य है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि आयुष्मान भारत बीमा योजना का लाभ अस्पताल में भर्ती होने पर जरूर मिलता है, लेकिन ओपीडी परामर्श और दवाइयों की खरीद का बोझ तब तक मरीजों की कमर तोड़ चुका होता है। ये तमाम वो बातें हैं, जो दुनिया भर में अनुभव- सिद्ध हैं। फिर भी इनकी अनदेखी की वजहें सियासी नजरिया है। तो उचित ही है कि उसे बदलने की जरूरत लांसेट आयोग ने बताई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo