जम्मू-कश्मीर: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

Categorized as समाचार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। यह वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था और एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था। इसी बीच, वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया।

Also Read : जंग, चोट और बदलाव… ‘बॉर्डर 2’ ने वरुण धवन के निजी जीवन पर डाला असर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि डोडा में एक दुखद सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ है। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री ने भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नी टॉप में सेना के वाहन के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। साथ ही, तेजी से चलाए गए बचाव और राहत कार्यों की तारीफ की।

महबूबा मुफ्ती ने एक्स पोस्ट में लिखा डोडा से आई दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, जहां एक आर्मी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 बहादुर सैनिकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo