ट्रंप हमला करके ग्रीनलैंड नहीं लेंगे

Categorized as समाचार

जेनेवा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर जबरदस्ती ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का इरादा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि वे ताकत के दम पर ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं करेंगे। ट्रंप ने हालांकि यह साफ कर दिया है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड चाहिए क्योंकि यह उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ट्रंप चाहते हैं कि यूरोपीय देश अपने आप उनको यह क्षेत्र दे दें। उन्होंने कहा कि वे एक बर्फीला क्षेत्र मांग रहे हैं। अगर यूरोपीय देश यह दे देते हैं तो अमेरिका शुक्रगुजार होगा और नहीं देते हैं तो अमेरिका इसे याद रखेगा।

भारतीय समय के मुताबिक बुधवार की शाम सात बजे दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दरियादिली दिखाने के अंदाज में कहा कि अमेरिका चाहता तो ग्रीनलैंड अपने पास रख सकता था क्योंकि उसने इसकी रक्षा की थी। ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क तो छह घंटे में जर्मनी से हार गया था। उन्होंने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने के लिए डेनमार्क को अहसानफरामोश कहा।

दावोस में अपने भाषण की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, ‘खूबसूरत दावोस वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहां कई बिजनेस लीडर्स, कई दोस्त, कुछ दुश्मन और खास मेहमान मौजूद हैं’। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप गलत दिशा में जा रहा है। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सनग्लासेज का भी जिक्र और उसकी तारीफ करते हुए मजाक में पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि वह हर जगह इन्हें पहन रहे हैं? असल में मंगलवार को दावोस में भाषण देते समय मैक्रों ने नीले रंग के सनग्लासेस पहने थे। ट्रंप ने नाटो का भी जिक्र किया और कहा कि नाटो को अपना बजट बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने हमेशा नाटो की मदद की थी लेकिन पता नहीं अमेरिका को जरुरत होगी तो नाटो से मदद मिलेगी या नहीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ डिफेंस सिस्टम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम ऐसा होगा कि यह कनाडा की भी रक्षा करेगा। ट्रंप ने कहा, ‘कनाडा को अमेरिका से बहुत सारी चीजें मुफ्त में मिलती हैं। उन्हें इसके लिए आभारी होना चाहिए, लेकिन वे नहीं हैं। मैंने कल उनके प्रधानमंत्री को देखा, वे बिल्कुल भी थैंकफुल नहीं लगे। उन्होंने कहा, कनाडा को हमारे प्रति आभार जताना चाहिए। कनाडा, अमेरिका की वजह से ही टिका हुआ है

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दावोस के अपने भाषण में अमेरिका को निशाना बनाया था और कहा था कि नियमों पर आधारित विश्व व्यवस्था का समय अब समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा था कि अब टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्नी ने अपने भाषण में कहा था कि ताकत के दम पर विश्व व्यवस्था चलाने की कोशिश हो रही है। मंगलवार को ही फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की थी।


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo