अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे मानहानि का केस

Categorized as समाचार

प्रयागराज। तीन दिन बीत जाने के बाद भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। उलटे अब अविमुक्तेश्वरानंद ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने उनको दिया नोटिस वापस नहीं लिया तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। प्रयागराज प्रशासन के नोटिस के जवाब में उन्होंने आठ पन्नों का जवाब ईमेल के जरिए भेजा है। इस बीच द्वारका पीठ के शंकराचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है और उनको गंगा स्नान से रोके जाने को गौ हत्या जैसा पाप बताया है।

गौरतलब है कि रविवार को मौनी अमावस्या के दिन मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पालकी से संगम तट तक जाने से रोक दिया था। इस दौरान पुलिस ने उनके शिष्यों से मारपीट भी की थी। उस दिन से वे अनशन पर बैठे हैं। इस बीच प्रशासन ने उनको यह नोटिस दे दिया कि वे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य नहीं हैं तो अपने नाम के साथ शंकराचार्य क्यों जोड़ते हैं। इसका जवाब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भेजा है।

अपने जवाब में उन्होंने प्रशासन के नोटिस को मनमाना, दुर्भावनापूर्ण और असंवैधानिक बताया। अविमुक्तेश्वरानंद ने लिखा है, ‘सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है, जिससे मुझे शंकराचार्य पद पर बने रहने से रोका गया हो। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए किसी भी तीसरे पक्ष को टिप्पणी करने या रोक लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि जिसको शंकराचार्य लोग मानते हैं वही शंकराचार्य होता है। उन्होंने कहा कि दो शृंगेरी और द्वारका के शंकराचार्य उनको ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य मानते हैं, जबकि पुरी के शंकराचार्य की इस पर कोई राय नहीं है।

इस बीच द्वारका की शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद को मौनी अमावस्या पर स्नान करने से रोके जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘प्रशासन को माफी मांगनी चाहिए। ब्राह्मणों को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा। यह शासन का अहंकार है। सत्ता हर दिन नहीं रहेगी। गंगा स्नान से रोकने वालों को गौ हत्या का पाप लगता है। गौरतलब है कि सदानंद महाराज और अविमुक्तेश्वरानंद दोनों स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य हैं। उनके निधन के बाद दोनों एक साथ शंकराचार्य बने थे।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo