होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज की खाड़ी में बारूदी सुरंग बिछाने वाली ईरान के स्पीड बोट्स को मार गिराने का आदेश दिया है। कहा जा रहा है कि होर्मुज की खाड़ी से बारूदी सुरंग हटाने में छह महीने का समय लग सकता है।

इस बीच होर्मुज की खाड़ी से बारूदी सुरंग हटाने के काम में दूसरे और देशों ने शामिल होने का ऐलान किया है। जर्मनी ने कहा है कि वह इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मिशन में शामिल होगा। जर्मन रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नौसेना का माइनस्वीपर जहाज ‘फुल्डा’ जल्दी ही मेडिटेरेनियन सागर में तैनात किया जाएगा। हालांकि, इस क्षेत्र में तैनाती तभी होगी जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध पूरी तरह खत्म हो जाएगा और जर्मन संसद से मंजूरी मिल जाएगी। जहाज पर करीब 45 लोगों की टीम तैनात रहेगी।

इससे पहले तुर्किए ने भी ऐसे मिशन में शामिल होने की इच्छा जताई है। तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद उनका देश होर्मुज की खाड़ी में बारूदी सुरंग हटाने के अभियान में शामिल हो सकता है। लंदन में उन्होंने कहा कि यह काम अलग अलग देशों की तकनीकी टीम मिलकर करेगी और तुर्किए को इसमें भाग लेने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर भविष्य में ऐसी कोई अंतरराष्ट्रीय टीम सीधे संघर्ष का हिस्सा बनती है, तो तुर्किए अपने रुख की फिर से समीक्षा करेगा।

इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रही तो वह करारा जवाब देगा। ईरान के खातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कहा कि देश की सेना पहले से ज्यादा मजबूत और तैयार है और वह अपनी संप्रभुता, क्षेत्र और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। सैन्य कमान ने कहा कि वह क्षेत्र में दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज की खाड़ी को नियंत्रित कर रहा है।


Previous News Next News

More News

प्रदर्शनकारियों को डराने का अभियान

July 31, 2026

छात्रों और युवाओं के आंदोलन से घबरा कर केंद्र सरकार ने उनकी मांगें तो मान लीं लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि उन मांगों को पूरी तरह से स्वीकार करने का सरकार का इरादा है। अब कई तरह के अगर मगर किए जा रहे हैं और दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता व…

अब नहीं हो पाएगा छात्रों का प्रदर्शन

July 31, 2026

बुधवार की शाम को छात्रों के कई समूह जंतर मंतर पर पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। लेकिन उसमें बहुत उत्साह नहीं दिखा। छात्रों के ये समूह वामपंथी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को भी वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया था। आईसा, एआईएसएफ और…

थरूर, तिवारी आदि शिक्षा पर बहस से बाहर रहे

July 31, 2026

कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के अनुशासन और एक नेता के प्रति सबके समर्पण को लेकर भाजपा और संघ का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन असल में कांग्रेस में भी सब कुछ वैसा ही है, जैसा भाजपा में है। कांग्रेस में भी आलाकमान के खिलाफ बोलने या उससे अलग राय रखने वालों के लिए कोई जगह…

दिल्ली में सिर्फ 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

July 31, 2026

दिल्ली की आबादी दो करोड़ के करीब है और डेढ़ करोड़ मतदाता हैं। अगर सिर्फ मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखें तो 70 लाख के आसपास वयस्क महिलाएं हैं, जो मतदाता हैं। लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला सम्मान के नाम पर जिस लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है उसमें सिर्फ 17…

बंगाल में अलग प्रयोग चल रहा है

July 31, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में अंडा शामिल करने का ऐलान किया है। इससे लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं कि उन्होंने दबाव डाल कर सरकार को मजबूर किया कि वह बच्चों के खाने में अंडा शामिल करे। लेकिन क्या सचमुच सरकार को लगा है…

logo