ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच स्थायी युद्धविराम के समझौते पर दस्तखत हो सकता है। ट्रंप ने भी कहा है कि यूरोप के किसी देश में समझौता होगा। अगर सब ठीक रहा तो इस समझौते के समय उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद रहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक वेंस जर्मनी पहुंचने वाले हैं। तभी वहीं पर समझौता होने की भी चर्चा है।

इस बीच यह भी खबर है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस खबर से खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा से वे हैरान रह गए हैं। बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की एक वर्चुअल रैली में अपने समर्थकों से कहा कि उन्होंने युद्ध समाप्त कर दिया है। व्हाइट हाउस से जारी एक वीडियो में भी ट्रंप युद्ध खत्म करने का दावा करते दिख रहे हैं और उन्हेंने यह भी कहा कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

हालांकि दूसरी ओर ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं किया गया है। इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई ने नई डील को मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप के किसी देश में दस्तखत हो सकता है।

इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि उसने होर्मुज की खाड़ी में लागू नाकाबंदी के तहत अब तक 136 जहाजों को अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया है, जबकि नौ जहाजों को निष्क्रिय किया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत और हवाई संसाधन क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त जारी रखे हुए हैं। अमेरिका ने अप्रैल में यह घेराबंदी शुरू की थी।

हालांकि ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज की खाड़ी पर उसका पूरा नियंत्रण है। ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी एडमिरल हबीबोल्लाह सय्यारी ने कहा कि इस समुद्री मार्ग से कोई भी जहाज ईरान की अनुमति के बिना नहीं गुजर सकता। सय्यारी ने अमेरिका के उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि हालिया हमलों में ईरानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान आज भी क्षेत्र में प्रभावी सैन्य क्षमता रखता है।

बहरहाल, ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच तीन बड़े विवादित मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक इन विषयों पर अगले 60 दिनों के दौरान अलग से बातचीत होगी। इसमें सबसे अहम शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का मुद्दा है। इसके अलावा ईरान पर से पाबंदी हटाना और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा तंत्र तैयार करना शामिल है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo