आप के सात सांसद भाजपा के साथ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। उनकी आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में जा रहे हैं। तीन सांसदों ने तो शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन भी कर ली। भाजपा में ज्वाइन करने वाले में राघव चड्ढा के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव रणनीतिकार संदीप पाठक और ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल भी शामिल हैं।

अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर 10 दिन पहले ही ईडी ने छापा मारा था। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनको अपनी पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर भाजपा के महासचिव तरुण चुघ और पार्टी के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद थे। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले तीन सांसदों पर दलबदल कानून नहीं लागू होगा क्योंकि पार्टी से अलग होने का फैसला भाजपा के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात लोगों ने एक राय से किया है। इसका अर्थ है कि दो तिहाई सांसद अलग हुए हैं।

बहरहाल, पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता उनके साथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं और जालंधर में उनके घर पर 15 अप्रैल को ईडी ने छापा मारा था।

राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी ज्वाइन की। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। दिल्ली से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मैं इटानगर में हूं। शाम को दिल्ली लौटकर बात करूंगी’। गौरतलब है कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता पद से हटा कर अशोक मित्तल को नियुक्त किया था। शुक्रवार को दोनों एक साथ भाजपा में चले गए।

बहरहाल, चड्ढा ने शुक्रवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे’। गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल मार्च में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा में आप के तीन सांसद हैं।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo