बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत

Categorized as समाचार

ढाका। उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश में चोरी का आरोप लगाये जाने के बाद, 25 वर्षीय एक हिंदू युवक ने भीड़ से अपनी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। हालांकि डूबने से उसकी मौत हो गई। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसा की यह नवीनतम घटना है।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (बीएचबीसीयूसी) के प्रवक्ता काजल देबनाथ ने बताया कि मृतक की पहचान मिथुन सरकार के रूप में हुई है। मंगलवार को नौगांव जिले में चोरी के आरोप को लेकर भीड़ ने मिथुन पर हमले की कोशिश की। देबनाथ ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए वह नहर में कूद गया, लेकिन डूब गया। मंगलवार को जारी एक बयान में परिषद ने अल्पसंख्यकों के बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

देश में आम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। परिषद ने दावा किया कि इन घटनाओं का उद्देश्य अल्पसंख्यक मतदाताओं को अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट डालने से रोकना है। इसने कहा, ‘‘बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की केंद्रीय समिति ने सांप्रदायिक हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और कड़ी निंदा की है।’’

परिषद ने बताया कि उसने अकेले दिसंबर 2025 में सांप्रदायिक हिंसा की 51 घटनाएं दर्ज की हैं। परिषद ने कहा, ‘‘इनमें हत्या के 10, चोरी और डकैती के 10 मामले तथा घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंदिरों और जमीनों पर कब्जे, लूटपाट और आगजनी की 23 घटनाएं शामिल हैं।”

इसने दावा किया कि ईशनिंदा करने या विदेशी एजेंट होने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बयान के अनुसार, पिछले सात दिनों में, बदमाशों ने एक हिंदू विधवा के साथ बलात्कार किया, एक हिंदू व्यक्ति की आभूषण दुकान में लूटपाट की और उत्तर-पश्चिमी कुरीग्राम जिले की एक हिंदू उपायुक्त या प्रशासनिक प्रमुख को चुनाव अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दौरान धमकाया।

दिसंबर में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कई घटनाओं से हिंदू आबादी प्रभावित हुई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo