नेतन्याहू व मोदी का आतंक खिलाफ संकल्प

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को गाजा शांति योजना से संबंधित अद्यतन जानकारी अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ साझा की तथा आतंकवाद से लड़ने के साझा संकल्प की पुष्टि की। नेतन्याहू ने मोदी को कॉल करके उन्हें गाजा शांति योजना पर अद्यतन जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।’’ बयान में यह भी कहा गया है कि नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री (मोदी) ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।’’

मोदी और नेतन्याहू ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के तहत आने वाले वर्ष में भारत-इजराइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साझा प्राथमिकताओं को चिह्नित किया। इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने आतंकवाद के सभी प्रकार और रूपों को ‘कतई बर्दाश्त न करने’ के अपने दृष्टिकोण को दोहराया और इस खतरे के खिलाफ लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’

मोदी और नेतन्याहू ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने (नेतन्याहू ने) आतंकवाद से और अधिक दृढ़ता के साथ लड़ने के प्रति अपने साझा संकल्प की पुष्टि की।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo