राहुल को पुतिन से मिलने नहीं दे रही सरकार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने से चंद घंटे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिकायत की है कि सरकार उनको पुतिन से नहीं मिलने दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी मेहमानों से कहती है कि वे नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें। गुरुवार को संसद परिसर में राहुल ने कहा, ‘केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है’। राहुल ने आगे कहा, हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ अपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है’।

मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, ‘आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था’। राहुल ने कहा, ‘यह एक परंपरा रही है, लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं’।

पिछले कुछ दिनों से हर मामले में पार्टी से अलग राय जाहिर करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी राहुल का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी ने पुतिन वाले मामले पर अपनी बात कह दी है। मुझे लगता है कि सरकार को जवाब देना चाहिए। एक डेमोक्रेसी में यह अच्छा होगा कि आने वाले बड़े लोग सबसे मिलें’। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी इस मामले में राहुल गांधी का समर्थन किया और कहा, ‘हमारी सरकार ने हमारी डेमोक्रेसी की परंपराओं को ताक पर रख दिया है। उन्हें डेमोक्रेसी या उसकी परंपराओं पर कोई भरोसा नहीं है।


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo