पुतिन की मोदी ने की अगवानी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। शाम सात बजे पुतिन का विमान पालम हवाईअड्डे पर उतरा। विमान से निकलने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ और मोदी ने उनको गले लगा कर अगवानी की। हवाईअड्डे पर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां मोदी ने उनको स्वागत में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था।

पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई बड़े नेता और मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं। उप प्रधानमंत्री मांतुरोव गुरुवार को संसद भवन भी पहुंचे थे। बहरहाल, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। वे करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। उनका यह दौरा भारत और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है। पुतिन के इस दौरे में कई समझौते होंगे।

राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। सुबह नौ बजे उनको राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद 10 बजे वे  राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक होगी। यह 23वीं बैठक है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोपक्षीय वार्ता होगी। पुतिन भारत के बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे और रात सात बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। इसके बाद पुतिन वापस लौट जाएंगे।

शुक्रवार को भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भारत रूस से और ज्यादा एस 400 और इसके नए संस्करण एस 500 को खरीदने का सौदा कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि रूस अपना एसयू 57 लड़ाकू विमान और उसकी तकनीक बिना शर्त के भारत को देने के लिए तैयार है। भारत और रूस का सालाना बैठक में दोनों देश 2030 तक अपने व्यापार को एक सौ अरब डॉलर तक ले जाने के बारे में चर्चा करेंगे। इस दौरान में ऊर्जा, निवेश, तकनीक और उद्योग जैसे कई सेक्टर में नई साझेदारियों पर बात होगी। पुतिन के साथ कई और मंत्री भारत आएं हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo