नए नियमों के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो की सेवाएं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रभावित हुई। गौरतलब है कि नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की ओर से पायलट से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक के कामकाज की समय अवधि सहित कई नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों की वजह से विमानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इंडिगो ने कहा है कि पांच दिसंबर तक स्थिति में सुधार होगा। गुरुवार को उसकी तीन सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं।

बताया गया है कि गुरुवार की देर शाम तक दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा हवाईअड्डों से इंडिगो की तीन सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके अलावा सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। कई हवाइअड्डों पर लोगों को आठ-आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। क्योंकि विमानन कंपनी की ओर से विमान रद्द होने की सूचना नहीं दी जा रही थी। बहरहाल, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को इंडिगो की करीब एक सौ उड़ानें रद्द हुई हैं। मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50 और हैदराबाद में 70 उड़ानें रद्द होने की खबर है।

गौरतलब है कि डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियों के लिए एक नवंबर से पायलटों और चालक दल के अन्य सदस्यों के काम से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर इंडिगो एयरलाइन पर पड़ा है। बुधवार को भी इंडिगो की दो सौ के करीब उड़ानें रद्द हुई थीं। इसे लेकर गुरुवार को इंडिगो के अधिकारी डीजीसीए से मुलाकात करने पहुंचे। ध्यान रहे इंडिगो दिन भर में करीब 23 सौ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन करती है। यह संख्या एयर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है।

बहरहाल, बताया जा रहा है कि बुधवार को दौ सो विमानों के रद्द होने के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो से मौजूदा दिक्कतों के कारणों और उनसे निपटने के लिए प्लानिंग का ब्योरा मांगा था। इसके बाद ही गुरुवार को कंपनी के अधिकारी डीजीसीए से मिलने गए थे। डीजीसीए ने कहा कि वह उड़ानों में देरी और रद्द होने के मामले की जांच कर रहा है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo