हांगकांग आगजनी में अब तक 128 लोगों की गई जान

Categorized as समाचार

हांगकांग के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। एचकेएसएआर सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। 

बता दें कि जिस जगह पर आग लगी, वहां आठ बिल्डिंग हैं। आठ में से सात इमारतों में भीषण आग लग गई। हालात ये थे कि आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग फिर से न भड़क जाए, इसके लिए एफएसडी ने कुल 304 फायर इंजन और रेस्क्यू गाड़ियां भेजी हैं।

आग को दोबारा भड़कने से रोकने के लिए गर्मी या तापमान के स्तर पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सात में से चार बिल्डिंगों की आग बुझा दी गई है। इसके अलावा, तीन इमारतों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। तीन इमारतों में आग के हल्के-हल्के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।

Also Read : बिहार विधानसभा के नए सत्र से पहले प्रशासन सख्त, पटना में धारा 163 लागू

एजेंसी ने बताया कि रिहायशी इलाका वांग फुक कोर्ट में आठ बिल्डिंग हैं, जिनमें से सभी को एक बड़े रेनोवेशन प्रोजेक्ट की वजह से हरे जाल और मचान से ढका गया था।

पुलिस की जांच में पता चला कि इमारतों को जिन चीजों से ढका गया था, उन पर लगे ज्वलनशील पदार्थ आग के तेजी से फैलने की वजह हो सकते हैं। वहीं, रेनोवेशन के लिए जिम्मेदार तीन लोगों को पहले ही संदिग्ध हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसे हांगकांग में दशकों में देखी गई सबसे भयानक आग मानी जा रही है।

इससे पहले हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली ने गुरुवार को कहा था कि फायरफाइटर्स की लगातार कोशिशों के बाद वांग फुक कोर्ट में लगी आग पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया है।

इससे पहले ये भी जानकारी सामने आई थी कि लगभग 200 लोगों के बारे में अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं आग में घायल हुए 72 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ लोग फायरफाइटर्स हैं, जो आग बुझाने की कोशिश में घायल हो गए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo