रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत

Categorized as समाचार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन राजकीय दौरे पर  4-5 दिसंबर को भारत आएंगे। इस दौरान वे 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। वहीं, भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में डिनर का आयोजन करेंगी।

बता दें कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध है। दोनों देशों ने जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है। अब दोनों देश अपनी दोस्ती को व्यापारिक साझेदारी में भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं। यही कारण है कि ट्रेड को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है।

Also Read : इमरान खान को लेकर जारी बवाल के बीच बेटे कासिम ने दी चेतावनी, पूर्व पीएम के जिंदा होने के मांगे सबूत

व्लादिमीर पुतिन का यह राजकीय दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास की समीक्षा करने के साथ ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को मजबूत करने के लिए एक विजन तय करेगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी लाभ के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

इन सबसे इतर, रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध को लेकर भी दोनों देशों के बीच चर्चा हो सकती है। इसकी उम्मीद ऐसे समय में ज्यादा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सुलह के लिए 28 सूत्रीय प्लान का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, अमेरिका, यूक्रेन, और कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों ने बीते रविवार को जिनेवा में इस प्रस्ताव पर चर्चा की। इस चर्चा के बाद 28 सूत्रीय प्रस्ताव को घटाकर 19 सूत्रीय में बदल दिया गया।

हालांकि, इन 19 प्वाइंट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बात साफ कर दी है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर तभी होगा, जब यूक्रेन हमारी शर्तों को मानेगा। पुतिन की मांग है कि यूक्रेन जिन क्षेत्रों पर कब्जा करने के दावे कर रहा है, वहां से अपने सैनिकों को हटाए। पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करता है तो हम मिलिट्री फोर्स लगाकर ऐसा करेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo