इमरान खान को लेकर जारी बवाल के बीच बेटे कासिम ने दी चेतावनी, पूर्व पीएम के जिंदा होने के मांगे सबूत

Categorized as समाचार

अफगानिस्तान के दावे के बाद से पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि जेल में बंद इमरान खान की हत्या कर दी गई है। हालांकि, बीते दिनों जेल अधिकारियों की ओर से इन सभी अटकलों से साफ इनकार कर दिया गया। इस बीच इमरान खान के बेटे ने अपने ताजा बयान से एक बार फिर इस संदेह को मजबूत कर दिया है।

दरअसल, अफगानिस्तान मीडिया की बिना वेरिफाई की गई रिपोर्टों में दावा किया गया कि अदियाला जेल में हिरासत के दौरान पीटीआई चीफ की मौत हो गई। इसी सिलसिले में अब पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सबके सामने यह कन्फर्म करने की मांग की है कि उनके पिता जिंदा हैं। इसके अलावा, कासिम ने पिता इमरान खान की तुरंत रिहाई की मांग भी की है।

कासिम खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इमरान खान को जेल में बंद हुए 845 दिन हो गए हैं, और उनके पिता ने कथित तौर पर पिछले छह हफ्ते डेथ सेल में बिताए हैं और परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

कासिम ने लिखा पिछले छह हफ्तों से, उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन के माहौल में डेथ सेल में अकेले रखा गया है। कोर्ट के साफ आदेशों के बावजूद उनकी बहनों को मुलाकात से रोक दिया गया है। कोई फोन कॉल नहीं, कोई मुलाकात नहीं, और उनकी खैरियत की कोई खबर नहीं। मैं और मेरा भाई किसी भी तरह से अपने पिता से संपर्क नहीं कर पाए हैं।

Also Read : कर्नाटक के उडुपी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो

इसके अलावा, कासिम ने आरोप लगाया कि इस स्तर की गोपनीयता कोई रेगुलर सिक्योरिटी उपाय नहीं है, बल्कि खान की हालत छिपाने और उनके परिवार से बातचीत रोकने की जानबूझकर की गई कोशिश है।

उन्होंने आगे कहा, “यह साफ कर दें कि पाकिस्तानी सरकार और उसके आका मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय आइसोलेशन के हर नतीजे के लिए पूरी कानूनी, नैतिक और इंटरनेशनल जिम्मेदारी लेंगे।

इस पूरे मामले में कासिम ने दुनिया के नेताओं, इंटरनेशनल कोर्ट और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप करने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने इमरान खान के हालात को लेकर आधिकारिक पुष्टि, कोर्ट के फैसलों के मुताबिक बातचीत का एक्सेस देने, और आइसोलेशन वाले डेथ सेल को खत्म करने की मांग की है।

वहीं, इमरान खान की बहन ने जोर देकर कहा, “समाधान आसान है। कोर्ट के आदेशों का पालन करें और उनके परिवार, उनके वकीलों और उनकी पार्टी लीडरशिप को उनसे मिलने दें।

इमरान खान के परिवार ने भी चेतावनी दी है कि अधिकारी उन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा हम मानते हैं कि वह सुरक्षित हैं क्योंकि अधिकारी इमरान खान को चोट पहुंचाने की हिम्मत नहीं करेंगे। वे इसके नतीजों को अच्छी तरह जानते हैं। वह कम से कम 90 फीसदी पाकिस्तानियों के नेता हैं।

पीटीआई चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। तब से वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। इस साल जनवरी में कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उन्हें 14 साल और सात साल की सजा सुनाई थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo