दिल्ली में हवा जहरीली, 450 के पार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली । सर्दी शुरु होते ही दिल्ली–एनसीआर की हवा फिर जहरीली हो गई है। शनिवार सुबह जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा AQI 300 से 430 के मध्य खराब थी।  इससे भी अधिक खतरनाक स्तर पर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण था। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह और देर शाम खुली हवा में निकलने से बचने और बाहर जाते समय मास्क पहनने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार वाहन प्रदूषण, निर्माण कार्य, औद्योगिक धुआं, कूड़ा जलाना और मौसम में नमी—इन सबके कारण हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण का यह स्तर लंबे समय तक बना रहा तो दमा, फेफड़ों और दिल की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली के आरके पुरम में AQI 372, रोहिणी में 412, विवेक विहार में 424, वज़ीरपुर में 427, सोनिया विहार में 369, श्री अरबिंदो मार्ग पर 305 और आनंद विहार में 420 रिकॉर्ड हुआ। शादिपुर का AQI 298 रहा, जो अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

कई स्थानों पर AQI 450 के पार दर्ज हुआ, जिनमें गाजियाबाद का लोनी क्षेत्र शामिल है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ रही हैं। नोएडा की स्थिति और खराब है। सेक्टर-125 में AQI 430, सेक्टर-1 में 396 और सेक्टर-62 में 343 दर्ज हुआ। ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषक जमीन के पास जमा हो रहे हैं, जिससे AQI तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन ने निर्माण कार्य सीमित करने, स्मॉग टावर सक्रिय रखने और सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाने के संकेत दिए हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि जब तक प्रदूषण के मूल स्रोत नियंत्रित नहीं किए जाते, हालात में बड़ा सुधार मुश्किल है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo