नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा जेनरेशन जेड, हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लागू

Categorized as समाचार

नेपाल में एक बार फिर से जेनरेशन जेड सड़कों पर उतर आया है। नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार सिमारा में भारी हंगामा देखने को मिला। जेनरेशन जेड युवाओं और अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखने को मिली, जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। 

दरअसल, सीपीएन-यूएमएल से जुड़े यूथ एसोसिएशन ने सेंट्रल लीडर्स के लिए बारा परवानीपुर में अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा लेने का एक प्रोग्राम प्लान किया था। सीपीएन-यूएमएल के नेता शंकर पोखरेल और महेश बसनेत समेत अन्य इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

नेपाली मीडिया के अनुसार जेन जेड युवा शांति से विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी सीपीएन-यूएमएल के समर्थकों ने युवाओं पर हमला कर दिया। इस झड़प के बाद सिमारा में तनाव की स्थिति बन गई।

Also Read : मांसपेशियां मजबूत, मन शांत और तनाव दूर, रोजना करें अधोमुख श्वानासन

जितपुरसिमारा सब मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर राजन पौडेल ने नेपाली मीडिया को बताया कि जेन जेड रात करीब 10 बजे सिमारा में शांति से प्रोटेस्ट करने के लिए इकट्ठा हुए थे। जेन जेड ग्रुप, बारा को लीड कर रहे सम्राट उपाध्याय और दूसरे लोग मौके पर मौजूद थे। हालांकि, यूएमएल कैडर ने सम्राट उपाध्याय और दूसरे लोगों को पीटा। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए।

मेयर राजन पौडेल ने कहा उन्हें पुलिस के सामने पीटा गया। कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन सिमारा के युवा और निवासी हमले की निंदा करने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं।

इससे पहले बारा के जिला प्रशासनिक कार्यालय ने एक नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया था कि सुरक्षाकर्मी कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा वाहनों, एम्बुलेंस, दमकल गाड़ियों, शव वाहन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वाहनों, मीडिया कर्मियों, पर्यटकों के वाहनों, मानवाधिकार और राजनयिक मिशनों के वाहनों और हवाई टिकट वाले हवाई यात्रियों की आवाजाही की सुविधा मुहैया कराएंगे।

सीपीएन-यूएमएल के महासचिव शंकर पोखरेल और बसनेत सहित अन्य नेता बारा के सिमारा में तनाव के बाद त्रिभुवन एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए। इस बीच, सीपीएन-एमसी जितपुरसिमारा ने युवाओं पर हमले की निंदा की। सीपीएन-एमसी की जितपुरसिमारा सब मेट्रो कमेटी ने इस संबंध में बयान जारी कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। इसके साथ ही उन्होंने हमले में सीपीएन-एमसी की संलिप्तता के आरोप को गलत और चिंताजनक बताया। बयान के अनुसार, जेनरेशन जेड युवाओं पर हमले के समय पुलिस भी मौजूद थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo