बिहार: प्रशांत किशोर ने रखा ‘मौन’ व्रत

Categorized as समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। नतीजों के लगभग एक हफ्ते बाद पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने एक दिन का ‘मौन’ व्रत रखा और हार पर आत्मचिंतन किया।

प्रशांत किशोर गुरुवार को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिन के प्रायश्चित मौन व्रत पर बैठे। उन्होंने पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इसके बाद निर्धारित स्थान पर बैठकर मौन व्रत की शुरुआत की थी। उनका यह ‘मौन’ व्रत शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा।

इसी बीच, जन सुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भितिहरवा आश्रम से एक बार फिर नई शुरुआत कर रहे हैं। तीन साल पहले हमने भितिहरवा आश्रम से शुरुआत की थी। हम बिहार को बदलने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे विषयों को लेकर चले थे। ये प्रमुख मुद्दे थे, लेकिन हमें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। इसीलिए हम अब यहां हैं।

Also Read : गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

मनीष कश्यप ने आगे कहा प्रशांत किशोर यहां एक दिन का मौन व्रत रख रहे हैं और इसके खत्म होने के बाद हम एक बार फिर बिहार के लोगों को जगाने और राज्य को बदलने की दिशा में काम करेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी शून्य पर सिमट गई। पार्टी 238 सीटों पर मैदान में थी, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

नतीजों के बाद प्रशांत किशोर ने हार को स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन साल में जितनी मेहनत करते हुए बिहार की जनता ने देखा है, उससे दोगुनी ताकत से मेहनत करते हुए आप मुझे अगले पांच साल देखेंगे। हार तब होती है, जब आप प्रयास छोड़ देते हैं।

बिहार की नई सरकार को चेतावनी देते हुए प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि चुनाव के समय बिहार की डेढ़ करोड़ महिलाओं को यह कहते हुए 10 हजार रुपए दिया गया कि उन्हें एनडीए की सरकार बनने के बाद स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपए मिलेंगे। छह महीने के अंदर अगर यह वादा पूरा नहीं हुआ तो इन परिवारों के हक की लड़ाई जन सुराज लड़ेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo